{"_id":"27431f9ddaf8f73e9076f00f224a8c1c","slug":"kumar-vishwas-will-not-contest-against-harsha-vardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे कुमार विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षवर्धन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे कुमार विश्वास
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में कुमार विश्वास ने कृष्णा नगर सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन को चुनौती देने से मना कर दिया है। पार्टी ने यहां से दूसरे दमदार उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन के मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित होने पर अरविंद ने कई सवाल खड़े किए थे। इस दौरान पार्टी का कहना था कि कृष्णा नगर से दमदार प्रत्याशी उतारा जाएगा।
विज्ञापन
इसमें कुमार विश्वास का नाम सबसे आगे चल रहा था। उस समय कुमार विश्वास का भी कहना था कि उनका इरादा राजनीति में जाने का नहीं है, लेकिन पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उससे वह पीछे नहीं हटेंगे। अब उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि पहले भी राजनीति में जाने की इच्छा नहीं थी। पार्टी ने इस बारे में जब उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने मना कर दिया।
इसकी जगह दिल्ली की 70 सीटों पर प्रचार करने की इच्छा जताई। इससे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहमत हैं।