{"_id":"dcf79723e3d723371671155ab9b7f1b9","slug":"demand-to-kejriwal-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को गिरफ्तार करने की मांग
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज ठाकरे बताते हुए प्रवासी भलाई संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को भी दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोले रखा।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर बैठे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस से केजरीवाल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह ने आरोप लगाया कि जैसे राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को मुंबई में घुसने पर पाबंदी लगाई थी ठीक उसी तरह अरविंद भी बाहरी लोगों को दिल्ली में आने से रोक रहा है।
विज्ञापन
वह दूसरी पार्टियों के लोगों पर तो आरोप लगा रहे हैं जबकि हकीकत में वह भी उसी मिट्टी के हैं।
उन्होंने कहा कि भलाई संगठन के सदस्य छात्रा नीरज भड़ाना की हत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे।
इस दौरान अपने समर्थकों के साथ अरविंद जबरन मंच पर चढ़कर राजनीतिक भाषण देने लगे। इससे रोकने पर अरविंद ने भलाई संगठन के अध्यक्ष को फोन पर दिल्ली छोड़ देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन