फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   delhi police issued nbw against aap mla and one other

आप विधायक जरवाल साथी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
delhi police issued nbw against aap mla and one other
नई दिल्ली देवली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल व उसके खास साथी कपिल नागर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस की कई थानों की पुलिस टीमें विधायक को पकडऩे लिए रात व दिन में दबिश देती रही, मगर विधायक पुलिस गिरफ्तार में नहीं आया। विधायक के खिलाफ पैसे लेने व डॉक्टर को खुदकुश के लिए उकसाने के पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विधायक प्रकाश जरवाल व उसके खास साथी कपिल नागर के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया। जल्द ही विधायक व उसके साथी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विधायक को पकडऩे के लिए बृहस्पतिवार रात रोहिणी, संगम विहार व देवली समेत कई जगह दबिश डाली गईं। शुक्रवार को भी दिन भर पुलिस की दबिश चलती रही। मगर विधायक का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को विधायक के दोनों भाई संजय व अनिल को बुलाया था। इनसे कई घंटे पूछताछ की गई थी। विधायक के दोनों भाई, पिता व कुछ रिश्तेदारों को शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार देर शाम तक विधायक के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात के पर्याप्त सबूत मिल गए हैें कि विधायक व कपिल नागर पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों से पैसे लेते थे। वह खुदकुशी करने वाले डॉक्टर राजेन्द्र भाटी के टैंकरों के बदले भी पैसे लेेते थे। पैसे नहीं देने पर टैंकर बंद करने की धमकी देते थे।
देवली में रहने वाले डॉ राजेन्द्र भाटी ने १८ अप्रैल को अपने घर के छत पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। राजेन्द्र भाटी के कब्जे से बरामद सुसाइड नोट में प्रकाश जरवाल व कपिल नागर का नाम था। इन लोगों ने डाक्टर को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया था। इसके बाद नेबसराय थाने में विधायक जरवाल व कपिल नागर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed