{"_id":"fb3f6770e344b4b71301d631a22513dd","slug":"cbse-will-start-foreign-cell-foreign-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी स्कूलों के लिए ‘फॉरेन सेल’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी स्कूलों के लिए ‘फॉरेन सेल’ शुरू
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त विदेशी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब शैक्षणिक कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों से संपर्क नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दरअसल बोर्ड ने अपने विदेशी स्कूलों के लिए अलग से ‘फॉरेन सेल’ की शुरुआत की है। अब तक ये स्कूल दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आते थे।
यह सेल बोर्ड अध्यक्ष विनीत जोशी की निगरानी में काम करेगा। इसके माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर विदेशी स्कूलों के बच्चों के जरूरी काम पूरे होंगे।
सेल में एक नोडल ऑफिसर विदेश में चल रहे स्कूलों से जुड़ी हर प्रकार की गतिविधि मसलन परीक्षा, शैक्षणिक आवश्यकताएं, समस्या समाधान, प्रकाशन और समन्वय बनाने का काम करेगा।
विज्ञापन
सेल स्कूलों की समस्याओं का निपटारा वहीं पर करेगा। इसके अलावा स्कूलों को शैक्षणिक सलाह भी दी जाएगी। वर्तमान में लगभग 25 देशों में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 150 स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिनमें नौवीं से लेकर बारहवीं तक के लगभग 60300 छात्र रजिस्टर्ड हैं। बोर्ड अधिकारियों की मानें तो स्कूलों और बच्चों को अच्छी सुविधाएं और लाभ देने के लिए अलग से फॉरेन सेल का गठन किया गया है।