फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   car trips to 50 countries ?for poor students

गरीब छात्रों की पढ़ाई के लिए कार से 50 देशों की सैर

Mon, 23 Sep 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
car trips to 50 countries ?for poor students

गरीब छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए एक संस्था ने अनोखी पहल की है।

विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली के दो बिजनेसमैन तुषार अग्रवाल और संजय मदान कार से 50 देशों की सैर पर निकले हैं। रविवार को उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दोनों 180 दिन में 70 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जिसमें सड़क व समुद्र मार्ग शामिल होगा। इस यात्रा के लिए कई बड़ी कंपनियां सहयोग कर रही हैं।

कार में उन कंपनियों के बैनर लगाए गए हैं, जिसके विज्ञापन से मिलने वाला पैसा गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा।

दिल्ली राउंड टेबल फाइव के पदाधिकारी डॉ. तरंग कृष्णा ने बताया कि दोनों बिजनेसमैन कार से सिलीगुड़ी और वर्मा होते हुए चीन व जापान से आगे की यात्रा पूरी करेंगे।



तुषार ने बताया कि कार को इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर सड़क व समुद्र के रास्ते विभिन्न देशों में लेकर जाने के लिए विशेष अनुमति ले ली गई है।

हम चीन, जापान होते हुए अमेरिका भी जाएंगे। इससे पहले तुषार और संजय का नाम सड़कों पर अलग-अलग सफर तय करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सात बार दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा इन दोनों दोस्तों ने 51 दिन में 15 देशों को पार कर लंदन से दिल्ली आने का भी रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed