फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   button was pressed who got vote delhi demanding proof

बटन दबाया तो किसको गया वोट, दिल्ली मांगे सबूत

Sat, 05 Oct 2013 02:01 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बटन दबाने के बाद वोट किसे गया। दिल्ली इसका सबूत चाहती है। दिल्ली को ईवीएम पर पूरा भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


यह हम नहीं, दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से कराए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के आंकड़े बता रहे है। उसके मुताबिक दिल्ली के 69 फीसदी लोग ईवीएम विद पेपर ट्रेल के पक्ष में है।
विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीते दिनों नॉलेज, एटीट्यूड, बिहैवियर, बिलीफ और प्रेटिस एक सर्वे किया था।

आयोग की ओर से यह सर्वे चुनाव में कम मतदान के वजह जानने के लिए किया गया था। सर्वे दिल्ली के 25 विधानसभा में 4736 वोटर्स पर किया गया है।

इसमें महिला, अल्पसंख्यक माइग्रेंट व युवाओं के साथ हर वर्ग के वोटर्स शामिल किया गया था।

सर्वे के मुताबिक दिल्ली के 63 फीसदी लोग चाहते है कि ईवीएम के साथ पेपर ट्रेल लगाया जाए। इससे बटन दबाने के बाद उससे निकलने वाले प्रिंट से उन्हें पता चल जाएगा कि उनका वोट उसी को गया है जिसे उन्होंने वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है जबकि 12 फीसदी लोग इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते है, वह दुविधा में है।

सर्वे के अनुसार दिल्ली में कम मतदान की वजह युवा वोटर्स का कम रजिस्ट्रेशन और दिल्ली में बाहर से आकर बसने वाले लोग है।

इसकी वजह है कि उन्हें इसके बारे में सही सूचना और सहायता नहीं मिलती है। दिल्ली में महिलाएं भी कम वोट डालने के लिए बाहर निकलती है।

दिल्ली चाहती है कि मतदान बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया एसएमएस सर्विस शुरू की जाए।

सर्वे में एक खास बात यह भी सामने आई है कि दिल्ली के 24 फीसदी लोग ऐसे है जो कि वोट डालने का निर्णय दूसरे से पूछकर लेते है।

हालांकि जो लोग वोट डालते है वह पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा, स्टाफ और माहौल से संतुष्ट है। उनके मुताबिक पोलिंग स्टेशन पर सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed