फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   AAP govt open files of CNG scam

‘आप’ की सरकार सीएनजी घोटाले की खोलेगी फाइल

Wed, 25 Dec 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
AAP govt open files of CNG scam

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के ऐलान के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली है।

विज्ञापन


खास तौर वे, जिनका नाम किसी घोटाले में शामिल है।

इसमें सबसे पहला घोटाला वाहनों में सीएनजी फिटनेस का है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने जांच पूरी कर रिपोर्ट दिल्ली सरकार के सतर्कता आयोग के सामने पेश कर इनके खिलाफ कार्रवाई की इजाजत मांगी थी।

लेकिन प्रभावशाली लोगों के शामिल होने से कार्रवाई में अड़चन पैदा हो रही थी।

पार्टी ने लोगों से पहला वादा भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का कर रखा है। पार्टी का कहना है कि मंत्री हो या संतरी, भ्रष्टाचार के मामले में किसी से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली के सबसे चर्चित रहे सीएनजी फिटनेस घोटाले में नाम आने के बाद दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ आईएएस और दानिप्स अधिकारी ‘आप’ की सरकार बनने से परेशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की इजाजत मांगी है, वहीं दूसरे से पूछताछ करनी है। दो सेवानिवृत्त अधिकारी का भी नाम है।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली सरकार के सतर्कता आयोग के सामने पेश कर दी है। इनके खिलाफ  कार्रवाई की इजाजत मांगी है।

‘आप’ की सरकार बनने के बाद दिल्ली सरकार के स्तर पर मंजूरी मिलनी तय लगती है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि पार्टी के लिए व्यक्ति मुद्दा नहीं है। उनकी कोशिश दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त करने की है।

पार्टी इसके लिए तैयार है। सरकार बनने के बाद घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों पर त्वरित कार्रवाई होगी। इसके  लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से सभी मामलों की फाइल तलब की जाएगी।


कॉमनवेल्थ घोटाले की भी खुल सकती है फाइल
आप की सरकार बनने के बाद कॉमनवेल्थ घोटाले की फाइल भी खुल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का मानना है घोटाले को लेकर तैयार की गई शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर भी निगाह है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि खुद का नाम शामिल होने से शीला दीक्षित की सरकार ने रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed