फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   price will not fall

करना होगा इंतजार, अभी नहीं घटेंगे सब्जियों के दाम

Fri, 06 Sep 2013 04:56 PM IST
ब्यूरो/ नई दिल्ली
ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
price will not fall
पिछले दो महीनों से आम जनता के बजट को बिगाड़ रही सब्जियों के दाम इस महीने भी नहीं घटने वाली है। मंडियों के आढ़ती मानते हैं कि, दामों में गिरावट की उम्मीद करना तब तक बेमानी है, जब तक कि बाजार में मौसमी सब्जियां नहीं आ जातीं। बरसात के बाद की मौसमी सब्जियों मसलन मटर, फूलगोभी, गाजर, पत्ता गोभी, पालक आदि के पर्याप्त रूप में आने में लगभग अभी तीन से चार हफ्तों का समय है।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी के आढ़ती हुकूमत राय ने बताया कि, अभी एक पखवाडे़ तक सब्जियों के दामों में गिरावट की कोई गुंजाइश नहीं है।

लेकिन सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसमी सब्जियों और कर्नाटक से लाल प्याज के पहुंचने पर दामों में कमी की पूरी-पूरी उम्मीद है। वहीं आढ़ती सुनील के अनुसार, दामों में निश्चित तौर पर कमी आएगी, लेकिन इस महीने के बाद। सितंबर में महंगाई का बोलबाला इसी तरह रहेगा।
विज्ञापन


प्याज अब भी 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं, भिंडी, फूलगोभी आदि के दाम पहले की तरह ही आसमान पर हैं।

भिंडी 40, फूलगोभी 80, मटर 80, बींस 80 और हरी मिर्च 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहीं हैं। 10 रुपये किलो मिलने वाला सीताफल इस समय पर 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। हालांकि बैंगन, टमाटर, अरबी, अदरक के दामों में कुछ कमी जरूर हुई है। टमाटर और बैंगन 30 रुपये वहीं अदरक 200 से घटकर 100 रुपये प्रति किग्रा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed