फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   गडकरी ने दिया एकजुटता का मंत्र

गडकरी ने दिया एकजुटता का मंत्र

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली फतह को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी सक्रिय हो गए हैं। उनके नेतृत्व में पहली बार प्रदेश भाजपा संगठन और सभी विधायक एक साथ दिखे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में गडकरी ने एकजुटता के साथ चुनावी समर में उतरने की नसीहत दी। गडकरी ने साफ किया कि किसी भी दबाव में विधानसभा प्रत्याशी तय नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहली बार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा और प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल एक टेबल पर ढाई घंटे तक बैठे। बैठक में गडकरी ने सभी विधायकों से सुझाव मांगे। इसके साथ ही किस मुद्दे को लेकर पार्टी चुनावी मैदान में उतरे, इस पर चर्चा की। घोषणा पत्र को लेकर भी विधायकों से गडकरी ने सलाह-मशविरा किया।
विज्ञापन

दरअसल, चुनाव को लेकर अब केंद्रीय नेतृत्व को भी लगने लगा है कि जीत के लिए संगठन और विधायकों को एक साथ लाना होगा, क्योंकि प्रदेश भाजपा का नेतृत्व जब से वर्तमान अध्यक्ष को मिला है, पार्टी में गुटबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक मंडल के कई नेताओं ने संगठन से दूरी बना ली है। डिनर डिप्लोमैसी से भी एक गुट यह संकेत दे चुका है कि पार्टी में विरोध के सुर हैं। गडकरी इसी खाई को पाटने में जुटे हैं। भाजपा विधायक इस बात को लेकर खुश हैं कि अब केंद्रीय नेतृत्व उनकी भी सुनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed