{"_id":"137-38933","slug":"New-Delhi-38933-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी के बेटे को अगवा कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी के बेटे को अगवा कर हत्या
New Delhi
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भलस्वा डेरी इलाके में फैक्ट्री से निकाले जाने का बदला लेने के लिए दो लोगों ने मालिक के बेटे को अगवा कर लिया। उनका इरादा तीस लाख की फिरौती मांगने का था लेकिन जब युवक उनके काबू में नहीं आया तो उन लोगों ने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव के दो टुकड़े कर दो बोरियों में डालकर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ,बालेश्वर साहनी मुकुंदपुर इलाके में रहते हैं। इसी इलाके में उनकी प्लास्टिक की फैक्ट्री है। उनका 19 साल का बेटा किशोर साहनी ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। किशोर रविवार दोपहर दो बजे से गायब था, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की। सोमवार सुबह पुलिस को मुकुंद विहार गली संख्या तीन और छह में दो बोरियां मिलने की सूचना मिली। बोरियां खोलने पर पुलिस को उसमें किशोर के शव के टुकड़े मिले। जांच के दौरान पुलिस ने किशोर के मोबाइल नंबरों को खंगाला, जिसमें पता चला कि अंतिम बार उसकी बात मुकुंदपुर में रहने वाले विजेंद्र्र (46) से हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने विजेंद्र को हिरासत में ले लिया।
तीस लाख रुपये फिरौती लेना चाहते थे हत्यारे
पूछताछ में विजेंद्र ने बताया कि उसने अपने सहयोगी भारत (19) के साथ मिलकर किशोर की हत्या की है। वह किशोर को अगवा कर उसके पिता से 30 लाख की फिरौती मांगना चाहते थे। उन लोगों ने किशोर को फोन कर घर बुलाया और उसे शराब पिलाकर रस्सी से बांधने का प्रयास किया। लेकिन जब वह काबू नहीं आया तो उन लोगों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक ,एक साल पहले आरोेपियों को किशोर के पिता ने फैक्ट्री से निकाल दिया था, लेकिन किशोर उनके संपर्क में बना रहा।