फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी में एक धरा

रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी में एक धरा

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने भारतीय रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में मथुरा (यूपी) के शख्स शेखर गांगुली को कोरस होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रेल राज्यमंत्री के निजी सचिव के अशोक स्तम्भ लगे लैटरहैड के करीब 10 पैकेट, अशोक स्तम्भ लगा डेस्क पेड और चार सिमकार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक अन्य शख्स के साथ मिलकर युवकों को अपने झांसे में लेता था, जो पूर्व रेल राज्य मंत्री का अतिरिक्त निजी सचिव रह चुका है। आरोपी बेरोजगार युवकों से 16 लाख रुपये ठग चुका है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी के मुताबिक दलीप पंडित पाटिल अपने दोस्तों के साथ दिसंबर, 2010 में दिल्ली आया था। यहां उसकी मुलाकात शेखर गांगुली से हुई। शेखर ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सभी से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 300-300 रुपये लिए। बाद में उसने दलीप से दो बार में एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद शेखर गायब हो गया। पुुलिस ने मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की देखरेख में एसआई संजीव कुमार और हवलदार कुलदीप सिंह की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मथुरा में कई बार दबिश दी। आखिरकार आरोपी को कनॉट प्लेस के कोरस होटल से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed