{"_id":"137-27707","slug":"New-Delhi-27707-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से आठ लाख चुराकर गार्ड फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से आठ लाख चुराकर गार्ड फरार
New Delhi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नारायणा इलाके में स्थित एचडीएफसी के एटीएम से आठ लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में वहां तैनात गार्ड सुशील कुमार को रुपये ले जाते हुए देखा गया। वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर गार्ड की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी 20 नवंबर को नारायणा विहार स्थित एचडीएफसी के एटीएम में रुपये जमा करने पहुंचे। उन्होंने पाया कि एटीएम का बोल्ट खुला है और उससे सात लाख 80 रुपये गायब हैं। उन्होंने इसकी जानकारी साइंटिफिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर नीलकंठ को दी गई। मैनेजर की शिकायत पर नारायणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन