{"_id":"137-27559","slug":"New-Delhi-27559-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई ने गोली मारकर खुदकुशी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई ने गोली मारकर खुदकुशी की
New Delhi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में मंगलवार दोपहर एक एनआरआई ने दोस्त की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह लंदन से आने के बाद दोस्त के फ्लैट में पिछले दो माह से रह रहा था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एनआरआई तलाकशुदा है। इन दिनों वह मानसिक तनाव में रहता था और यहां उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि रविंद्र ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-21 रोहिणी स्थित मिलेनियम अपार्टमेंट में एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह (42) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू की। घर में मौजूद नौकर राम संजीवन ने बताया कि रविंद्र उसके मालिक सुशील शर्मा का दोस्त था। राम संजीवन उसके लिए खाने का इंतजाम करता था। मंगलवार दोपहर रविंद ने राम संजीवन को खाना लाने के लिए भेजा। कुछ देर बाद जब राम संजीवन साथी शिव कुमार के साथ वहां पहुंचा तो उसने पाया कि रविंद्र के सिर से खून निकल रहा है और पास ही उसके मालिक का लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस सुशील से पूछताछ कर रविंद्र के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।