{"_id":"137-27339","slug":"New-Delhi-27339-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में मेट्रो स्टेशन पर पहले दिन बिके सिर्फ 15 टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में मेट्रो स्टेशन पर पहले दिन बिके सिर्फ 15 टिकट
New Delhi
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को शहर के बिजनेस क्लास लोगों का खास रेस्पांस नहीं मिल पाया। इसका अंदाजा मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की गई टिकटों की बिक्री के आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है। पहले दिन महज 15 टिकट ही बिक पाए, जबकि दर्जनों लोग टिकट का दाम पूछकर ही स्टेशनों से लौट गए।
शहर के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के अलावा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर व्यापार मेले के टिकट इस बार उपलब्ध कराए गए हैं। पहले पांच दिन ट्रेड फेयर में केवल बिजनेस विजिटर्स की एंट्री का ही प्रावधान है। इसके बाद 19 नवंबर से हर कोई इस मेले का लुत्फ उठा सकेगा। बिजनेस विजिटर्स के लिए पहले पांच दिन व्यापार मेले की टिकट दरें 400 रुपये तय की गई हैं, जो कि दर्शकों को बहुत ज्यादा लग रही है। बुधवार को अवकाश का दिन होने के कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले दिन व्यापार मेले में नोएडा से भी खासी भीड़, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शहर के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर महज 15 टिकटों की बिक्री पहले दिन हो पाई। जबकि सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर एक भी टिकट नहीं बिका। हालांकि, डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि पहला दिन होने के कारण ज्यादा भीड़ नहीं रही होगी, लेकिन धीरे-धीरे मेट्रो स्टेशनों पर ही टिकटों की खरीदारी बढ़ेगी।
-------
इस बार नहीं एडवांस बुकिंग
हर बार की तरह इस बार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए मेट्रो स्टेशनों पर एडवांस टिकट उपलब्ध नहीं है। एडवांस बुकिंग के फंडे को इस बार खत्म कर दिया गया है। जिस दिन मेला देखना होगा, दर्शक उसी दिन टिकट खरीद सकेंगे।