{"_id":"137-27225","slug":"New-Delhi-27225-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान को आपात स्थिति में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान को आपात स्थिति में उतारा
New Delhi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के उड़ान भरते ही पायलट को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ। आनन-फानन में इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी गई। विमान में सवार सभी 77 यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब विमान को आपात स्थिति में उतारने की सूचना मिली। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 8.20 बजे स्पाइस जेट का विमान एसजी 2431 उड़ा ही था कि पायलट को विमान का अगला पहिया बंद नहीं होने का अंदेशा हुआ। पायलट ने तुरंत एटीसी से विमान को उतारने की इजाजत मांगी। इजाजत मिलने के साथ ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की तमाम तैयारी की गई। करीब 8 बजकर 50 मिनट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। यात्रियों को बाद में विमान संख्या 2323 से सुरक्षित जबलपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन