फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   हाईरिस्क वार्ड के कैदियों ने की भूख हड़ताल

हाईरिस्क वार्ड के कैदियों ने की भूख हड़ताल

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के हाईरिस्क वार्ड में बंद तीन दर्जन से अधिक कैदियों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए एक दिन की भूख हड़ताल की। हालांकि तिहाड़ प्रशासन ने जेल में किसी भी तरह की हड़ताल से इंकार किया है। सूत्रों की मानें तो जेल नंबर एक स्थित हाईरिस्क वार्ड में 47 हाई-प्रोफाइल कैदी बंद है। इनमें से 42 कैदियों ने जेल में भूख हड़ताल की। हड़ताली कैदियों ने आरोप लगाया कि रसूखदार कैदियों को जेल में घूमने-फिरने और खाने-पीने की आजादी है, लेकिन उन्हें सेल में ही रहना पड़ता है। यहां तक कि ठीक से उन्हें भोजन भी नहीं दिया जाता। सेल में इस समय कई आतंकियों के साथ गैंगस्टर और बम धमाकों के आरोपी कैदियों को रखा गया है। जेल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां कई ऐसे कैदी, जिनका काफी रसूख है। इसलिए भेदभाव की बात से इंकार नहीं किया जा सकता और संभव है कि कैदियों ने हड़ताल की हो। उधर, तिहाड़ के प्रवक्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि हाईरिस्क वार्ड के किसी भी कैदी ने भूख हड़ताल नहीं की। सभी कैदी पूरी तरह से अनुशासित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed