फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   900 candidates in election field after screening

छंटनी के बाद मैदान में 900 उम्मीदवार

Wed, 20 Nov 2013 01:40 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
900 candidates in election field after screening

दिल्ली चुनाव में आए नामांकनों की छंटनी का काम मंगलवार को पूरा हो गया। जिसके बाद राजधानी की 70 सीटों के लिए अब 900 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

विज्ञापन


छंटनी के दौरान कुल 210 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है। इसमें बवाना सीट से आम पार्टी के उम्मीदवार समेत कवरिंग और स्वतंत्र उम्मीदवार भी शामिल है।
विज्ञापन


चुनाव मैदान से हटने के लिए बुधवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 16 नवंबर तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 1,110 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।

सोमवार से इन उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्मो की स्क्रूटनी शुरू की गई जो मंगलवार तक चली। इस दौरान कुल कवरिंग कैंडिडेट समेत कुल 210 को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा नाम जंगपुरा सीट से हटे यहां से 15 नामांकन फॉर्म आए थे, रद्द होने के बाद महज 4 उम्मीदवार बचे हैं।

चुनाव आयोग की ओर से नॉमिनेटेड उम्मीदवारों की सूची में बुराड़ी में सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार शामिल हैं।

इसमें कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है। इसी तरह पटेल नगर जहां से महज बीजेपी, कांग्रेस, बसपा और आप के चार उम्मीदवार मैदान में हैं, कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ है।

बवाना में अब आप के मुख्य उम्मीदवार की जगह कवरिंग कैंडिडेट मनोज चुनाव लड़ेंगे।

2 सीटों पर आप के दो-दो उम्मीदवार

चुनाव आयोग की नॉमिनेटेड उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक दिल्ली की दो सीटों पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसमें बुराड़ी से संजीव कुमार, संजीव झा मैदान में है, विकासपुरी से सीट पर महेंद्र यादव और राधेश्याम हैं।

जबकि मुस्तफाबाद सीट पर आबिद खान को चुनाव आयोग ने आप लिखने के साथ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में ट्रीट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed