फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will run on single line tonight and tomorrow morning

शनिवार रात और रविवार सुबह सिंगल लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो, दो लूप में होगा सेवा-संचालन

Sat, 22 Feb 2020 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Metro will run on single line tonight and tomorrow morning
yellow line metro

दिल्ली मेट्रो की ट्रैक मेंटेनेंस के कारण विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच शनिवार रात 9:30 बजे से रात्रि सेवा समाप्त होने तक और रविवार सुबह 7:30 बजे तक इस सेक्शन पर ट्रेनें सिंगल लाइन पर चलेंगी। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय से समयपुर बादली व कश्मीरी गेट से हुडा सिटी सेंटर के बीच दो लूप में मेट्रो सेवा का संचालन होगा।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक विधानसभा और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच अप लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) पर ट्रैक मेंटेनेंस वर्क की वजह से मेट्रो संचालन में परिवर्तन किया गया है। डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए नॉन पीक ऑवर में मेंटेनेंस वर्क का समय तय किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर मेट्रो मिलेगी जबकि विश्वविद्यालय - समयपुर बादली और कश्मीरी गेट-हुडा सिटी सेंटर के बीच बनाए गए लूप पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी सामान्य रहेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक नि:शुल्क मेट्रो फीडर बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed