{"_id":"61051509d03e671bf315e7f8","slug":"massive-sinkhole-seen-near-hauz-khas-no-one-injured-cracked-sewer-line-connected-to-delhi-jal-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे धंसी सड़क, बना 10 फुट गहरा गड्ढा, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे धंसी सड़क, बना 10 फुट गहरा गड्ढा, यातायात प्रभावित
Sat, 31 Jul 2021 02:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:46 PM IST
सार
सहायक अभियंता यूबी सिंह ने कहा कि इसको गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई और यातायात विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
हौज खास के पास सड़कों पर दिखा बड़ा सिंकहोल
- फोटो : ट्विटर ANI
विस्तार
दिल्ली आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे शनिवार को सुबह सड़क धंस गई और करीब 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बैरीकेडिंग लगाकर इस रास्ते को बंद कर दिया है। सड़क को मरम्मत करने का काम जारी है।
विज्ञापन
हौज खास के पास बड़ा सिंकहोल देखा गया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह 9:30-10 बजे के बीच यह हादसा हुआ। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सहायक अभियंता यूबी सिंह ने कहा कि इसको गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई और यातायात विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
हालांकि, इस होल की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसका कारण दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी एक टूटी सीवर लाइन हो सकती है। राहत की बात ये है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। मौके पर कर्मी पहुंच गए और खुदाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन