{"_id":"5d2a1f0d8ebc3e6c9a25c452","slug":"looted-lakh-rupees-after-cutting-atm-ashram-news-noi448964272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एटीएम काट लाखों लूटकर फरार हुआ बदमाश, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एटीएम काट लाखों लूटकर फरार हुआ बदमाश, मामला दर्ज
Sun, 14 Jul 2019 06:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके से एटीएम काटकर नकदी ले गए बदमाश।
- फोटो : Ashram
महेंद्र पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर गैस कटर से एटीएम मशीन को काट दिया और उसमें से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने वहां सो रहे गार्ड को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह दूसरे गार्ड के आने पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और कैश डालने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने पता लगा रही है कि घटना के समय एटीएम में कितना कैश था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामगढ़ इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। यहां एक गार्ड तैनात रहता है। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश एटीएम पर पहुंचे। बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गार्ड को बंधक बनाकर उसे एटीएम में बने गार्ड रूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश शटर को बंद करने के बाद अपने साथ लाए गैस कटर से मशीन को काटने लगे। करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने मशीन को काटने के बाद उसमें से रुपये निकालकर फरार हो गए।
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि घटना के समय गार्ड कमरे में सो रहा था। बदमाशों ने उसके कमरे के दरवाजे पर लगे कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद एटीएम काटकर उसमें से रुपये लेकर फरार हो गए।