फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   junior national wrestler arranged pistal

जामिया फायरिंगः जूनियर नेशनल रेसलर युवक से लिया था नाबालिग ने तमंचा, कीमत चुकाई थी 10 हजार

Tue, 04 Feb 2020 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
junior national wrestler arranged pistal
जामिया में फायरिंग करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 30 जनवरी को नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने वाले नाबालिग ने तमंचा जूनियर नेशनल रेसलर रह चुके युवक से 10 हजार रुपये में खरीदा था। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम ने रविवार देर रात अलीगढ़ में छापा मारकर तमंचा मुहैया कराने वाले आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान गांव सहजपुरा, अलीगढ़ निवासी अजीत (25) के रूप में हुई है। स्नातक कर चुका अजीत जूनियर लेवल पर नेशनल रेसलर रह चुका है। फिलहाल वह बीएड कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने खुलासा किया था वह अपने रिश्तेदार के जरिये अजीत से मिला था। जेवर के ही रहने वाले रिश्तेदार ने अपने साले से नाबालिग को एक तमंचा दिलवाने के लिए कहा था। रिश्तेदार के साले ने नाबालिग को अजीत की जानकारी दी थी। बातचीत के बाद नाबालिग तमंचा लेने के लिए सहजपुरा पहुंच गया। वहां उसने 10 हजार रुपये देकर अजीत से तमंचा लिया और जेवर आ गया था। पुलिस  पूछताछ में आरोपी अजीत ने खुलासा किया है कि उसने तमंचा इधर-उधर घूमने वाले बंजारों से पांच हजार रुपये में खरीदा था। अजीत का कहना था कि रात को खेतों में आने वाले जंगली जानकारों से सुरक्षा के लिए वह तमंचे को अपने खेतों में छुपाकर रखता था। पुलिस नाबालिग के रिश्तेदार व उसके साले से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शरजील इमाम के बयानों से भड़क गया था नाबालिग
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने खुलासा किया है कि वह पिछले कुछ दिनों से चल रहे हालात को देखकर खासा परेशान था। इस बीच शरजील इमाम के बयान भी सामने आए तो उससे रहा नहीं गया। उसने अपनी जान की बाजी लगाकर कुछ करने की ठान ली। इसी के तहत उसने तमंचा खरीदकर प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाने का मन बनाया। शादी में जाने के लिए परिजनों ने उसे कपड़े खरीदने के लिए रुपये दिए थे, लेकिन उनसे वह तमंचा खरीदकर ले गया। नाबालिग ने बताया कि वह सीधे गोली नहीं चलाना चाहता था। गोली चलाकर बस डर फैलाना चाहता था। जैसे ही भीड़ उसकी ओर बढ़ी उसने सामने की ओर तमंचा कर गोली चला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed