{"_id":"6059a3298ebc3e76a253e376","slug":"ips-amitabh-thakur-receives-his-vrs-as-ordered-by-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अमिताभ ठाकुर को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अमिताभ ठाकुर को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
Tue, 23 Mar 2021 01:52 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस आमिताभ ठाकुर
- फोटो : twitter@Amitabhthakur
आईपीएस आधिकारी अमिताभ ठाकुर को गृह मंत्रालय ने समय से पूर्व अनिवार्य रूप से सेवानिवृत करने का आदेश दिया है। आदेश में लिखा गया है कि अमिताभ ठाकुर को लोकहित में सेवा में बनाए रखे जाने के उपयुक्त न पाते हुए लोकहित में तात्कालिक प्रभाव से सेवा पूर्ण होने से पूर्व सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
"अमिताभ ठाकुर को लोकहित में सेवा में बनाये रखे जाने के उपयुक्त न पाते हुए लोकहित में तात्कालिक प्रभाव से सेवा पूर्ण होने से पूर्व सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया है." pic.twitter.com/nkPFTBIuvk
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) March 23, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के इस आदेश पर उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट करके उन्होंने लिखा कि मुझे अभी-अभी वीआरएस (लोकहित में सेवानिवृति) आदेश प्राप्त हुआ। सरकार को अब मेरी सेवाएं नहीं चाहिए। जय हिन्द !