{"_id":"5edfd47c8ebc3e42e8279c49","slug":"investigation-continues-in-delhi-riot-case-ashram-news-noi5162292128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा : मौलाना साद के करीबियों से क्राइम ब्रांच कर सकती है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा : मौलाना साद के करीबियों से क्राइम ब्रांच कर सकती है पूछताछ
Wed, 10 Jun 2020 06:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
maulana saad
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए और एनआरसी के विरोध में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा मौलाना साद के कुछ करीबी लोगों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
दरअसल दयालपुर इलाके में हुई हिंसा मामले में बीते हफ्ते दाखिल चार्जशीट में अपराध शाखा ने राजधानी पब्लिक स्कूल के मालिक फैजल फारूकी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है।
विज्ञापन
चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया गया है कि मौलाना साद के करीबी और मरकज से जुड़े अब्दुल अलीम हिंसा के साजिशकर्ता फैजल फारूकी के संपर्क में था। जमात से जुड़े तीन अन्य लोग भी अलीम के जरिये फैजल से जुड़े थे। ऐसे में हिंसा मामले में इनकी भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पुलिस इन लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। यदि दिल्ली हिंसा मामले के तार मरकज से जुड़ गए तो मौलाना साद की परेशानियां बढ़ सकती हैं। फिलहाल पुलिस अभी इन लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दयालपुर हिंसा मामले में उपद्रवियों ने शिव विहार तिराहे के पास मौजूद राजधानी पब्लिक स्कूल की छत से पेट्रोल बम और बड़ी गुलेल से लोगों पर हमला और आगजनी की गई थी।
जांच के दौरान स्कूल मालिक फैजल फारूकी मुख्य साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने फैजल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, पिंजरा तोड़ समूह, जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी और मरकज के लोगों से जुड़ा हुआ था। फैजल के अब्दुल अलीम से लगातार संपर्क में होने का भी पता चला था।
इसीलिए अपराध शाखा ने चार्जशीट में अब्दुल अलीम का भी जिक्र किया है। मरकज से जुड़े लोगों का कहना है कि अलीम की गिनती मरकज के शीर्ष लोगों में होती है। सूत्रों का कहना है कि अलीम के जरिये ही पुलिस हिंसा के तार मरकज से जोड़ने का प्रयास कर रही है।