{"_id":"60fade5f8ebc3e58652fbe73","slug":"hearing-will-be-in-high-court-and-district-courts-by-video-conferencing-till-august-13-due-to-possible-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावित तीसरी लहर: दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में 13 अगस्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावित तीसरी लहर: दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में 13 अगस्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई
Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM IST
सार
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार के अनुसार फुल बेंच ने कोरोना महामारी की स्थिति का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया है। बेंच ने निर्णय लिया है कि अगले आदेश तक सभी अदालतों में आवश्यक मामलों की सुनवाई मात्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से ही होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट ने 13 अगस्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही आवश्यक मामलों की सुनवाई का निर्णय किया है। कोरोना महामारी को देखते हुए हाईकोर्ट सहित जिला अदालतों में फिजिकल सुनवाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार के अनुसार फुल बेंच ने कोरोना महामारी की स्थिति का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया है। बेंच ने निर्णय लिया है कि अगले आदेश तक सभी अदालतों में आवश्यक मामलों की सुनवाई मात्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से ही होगी।
विज्ञापन
जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 26 जुलाई से 13 अगस्त के बीच सुनवाई के लिए लगे सामान्य व बिना आवश्यक मामलों में अगली तिथि तय कर दी जाय। बेंच ने कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए यह निर्णय लिया है। दूसरी लहर के बाद से ही सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चल रही है।
विज्ञापन