फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gopal Rai said Red Light On Gaadi Off campaign to curb pollution will be run upto December 3 extended by 15 days

प्रदूषण से जंग: गोपाल राय बोले- पूरे दिल्ली-एनसीआर में बंद हों निर्माण कार्य और उद्योग,, वर्क फ्रॉम होम करें लागू

Tue, 16 Nov 2021 01:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 01:33 PM IST
सार

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें से एक 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Gopal Rai said Red Light On Gaadi Off campaign to curb pollution will be run upto December 3 extended by 15 days
गोपाल राय। - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें से एक 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान है, जिसे 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन




दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तीन दिसंबर तक 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान चलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य और उद्योग बंद हों। निजी और सरकारी कार्यालय में वर्क फ्रॉम होम लागू हो।   
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि पंजाब, हरियाणा व यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली सरकार ने पूरे एनसीआर में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पर रोक लगनी चाहिए और उद्योग भी बंद होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि केंद्र ने अपने हलफनामे में वायु प्रदूषण में चार प्रतिशत और 35-40 प्रतिशत दोनों के पराली जलाने के योगदान का उल्लेख किया है। यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि दोनों सही कैसे हो सकते हैं? मैं पर्यावरण मंत्री से सत्यापित करने का आग्रह करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed