फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangster Kala Rana will soon be screwed under MCOCA

दिल्ली : गैंगस्टर काला राणा पर मकोका के तहत जल्द कसेगा शिकंजा

Fri, 04 Mar 2022 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 06:18 AM IST
सार

पुलिस काला राणा से पूछताछ कर रही है कि दोनों हथियार कहां से और कैसे मंगाते थे।  स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॅारेंस बिश्वनोई-काला जठेड़ी-संपत्त नेहरा-गोल्डी बरार गिरोह के 22 से ज्यादा गैंगस्टर व शूटरों पर मकोका पहले से लगा हुआ है।

विज्ञापन
Gangster Kala Rana will soon be screwed under MCOCA
kala rana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-भारत के कुख्यात गैंगस्टर विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा उर्फ टाइगर (28) पर महाराष्ट्र कंट्रोल आफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा हुआ है। पुलिस जल्द ही इस एक्ट में उसे गिरफ्तार कर सकती है। लॉरेंस बिश्वनोई- काला जठेड़ी गिरोह के 22 से ज्यादा सदस्यों पर मकोका लगा हुआ है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि काला राणा और लॉरेंस बिश्नोई (पंजाब) की देवेंद्र बाम्बियां व कौशल गिरोह से रंजिश चल रही है। देवेंद्र पंजाब का है, जबकि कौशल गिरोह गुरुग्राम का है। विरोधी गिरोह के चलते ही वह हत्या की वारदात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेता था, ताकि विरोध गिरोह में डर बना रहे। इसके अलावा लॅारेंस बिश्रोई- काला जठेड़ी गिरोह के लिए हथियारों का इंतजाम जग्गू भगवानपुरिया अपने गिरोह के लड़कों और नरेश सेठी करवाता था।
विज्ञापन


पुलिस काला राणा से पूछताछ कर रही है कि दोनों हथियार कहां से और कैसे मंगाते थे।  स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॅारेंस बिश्वनोई-काला जठेड़ी-संपत्त नेहरा-गोल्डी बरार गिरोह के 22 से ज्यादा गैंगस्टर व शूटरों पर मकोका पहले से लगा हुआ है। लारेंस बिश्रोई को हरियाणा समेत अन्य राज्यों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उस पर अभी तक मकोका नहीं है। लारेंस इस समय फरीदाबाद की जेल में बंद है। गिरोह के जिन 22 से ज्यादा बदमाशों पर मकोका लगा हुआ है, उनमें काला राणा उर्फ टाइगर भी शामिल है। ऐसे में इसे जल्द ही मकोका में गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाइलैंड में एशोआराम की जिंदगी जीता थाः  काला राणा थाइलैंड में एशोआराम की जिंदगी जी रहा था। वह समुद्र के बीच नाव में पार्टियां करता था। उसकी नाव में पार्टी करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस इस बात की पूछताछ कर रही है कि काला राणा के पास पैसा कहां से आता था और वह ऐशोआराम की जिंदगी कैसे जी रहा था। क्या उसे भारत से हवाला के जरिए पैसा भेजा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed