फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amit shah claim tukde tukde gang to face shock on 11

दिल्ली विधानसभा चुनावः अमित शाह का दावा, 11 को टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका लगने वाला है

Fri, 07 Feb 2020 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
amit shah claim tukde tukde gang to face shock on 11
Amit shah - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार थमने के पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर बढ़त लेने के लिए बृहस्पतिवार को हर राजनीतिक दांव खेला। पार्टी ने जहां राष्ट्रवाद का कार्ड खेला, वहीं केंद्र सरकार की उन योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया, जिनका लाभ दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंचा है। दिल्ली चुनाव की कमान संभाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धुआंधार रोड शो व चुनावी सभाएं की।

विज्ञापन


हरिनगर, मादीपुर के रोड शो में अमित शाह ने देश की सुरक्षा, विकास और सुशासन के नाम पर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा शाहीनबाग आम आदमी पार्टी व कांग्रेस का ज्वाइंट प्रोजेक्ट है। केजरीवाल और राहुल गांधी को इसकी चिंता है कि शाहीनबाग पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


दोनों नेता बताएं देश की सुरक्षा चुनावी मुद्दा क्यों नहीं होना चाहिए? क्यों शाहीनबाग में बैठे लोग जिन्ना वाली आजादी मांग रहे हैं? क्यों टुकड़े-टुकड़े गैंग उन्हें समर्थन दे रही है। सच्चाई यह है कि 11 फरवरी को इस गैंग को झटका लगने वाला है। शाह के साथ लोजपा नेता चिराग पासवान, अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली को लंदन जैसा बनाने का वादा कहां गया
अमित शाह ने कहा, केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में कोई कार्य नहीं किया है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि दिल्ली को लंदन जैसी राजधानी बनाने का वादा कहां गया। आयुष्मान योजना को क्यों नहीं लागू होने दिया गया। जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ और सेना ने एयर स्ट्राइक किया तो दिल्ली वाले सेना के शौर्य को सलाम कर रहे थे, लेकिन राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और पाकिस्तान में बैठा इमरान खान मातम मना रहा था।


उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदर्श नगर, त्रीनगर व जंगपरा में रोड शो व जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर, सुरक्षित व विकसित दिल्ली को समर्पित होगा। सारे हथकंडे फेल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक लालसा के लिए देश की सुरक्षा तक दांव पर लगा दी। यमुना को स्वच्छ करने का वादा तक नहीं पूरा कर सके। रोड शो में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन भी मौजूद थंी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed