{"_id":"5df936a38ebc3e696a2e92ff","slug":"fake-notes-come-from-bangladesh-ashram-news-noi480093414","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश से आ रहे हैं नकली नोट, एक लाख के इनामी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश से आ रहे हैं नकली नोट, एक लाख के इनामी ने किया खुलासा
Wed, 18 Dec 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गिरोह का सरगना विष्णु मंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नकली नोट इंडो-बांग्ला बॉर्डर से आ रहे हैं। बांग्लादेश से काफी समय से ये नकली नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना एक लाख के इनामी पश्चिमी बंगाल के मालदा निवासी विष्णु मंडल (24) ने किया है। इसके पास से दो लाख रुपये के बढ़िया क्वालिटी के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नकली नोट दो हजार के हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप पाठक की टीम को 5-6 महीने पहले गिरोह की सूचना मिली। सेल ने 31 जुलाई, 2019 को हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास से नकली नोट देने आए गौतम मंडल और इन्हें लेने आई हरियाणा के पानीपत निवासी शिक्षा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनके पास से चार लाख रुपये कीमत के नकली नोट बरामद किए गए थे। इन्होंने बताया कि नकली नोट मालदा निवासी विष्णु मंडल से लाते हैं। इसके बाद विष्णु मंडल की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। एक सूचना के बाद पुलिस ने विष्णु मंडल को तिमारपुर के पास से 16 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। वह नकली नोटों की खेप देने आया था।
विज्ञापन
विष्णु मंडल ने बताया कि उसका गिरोह नकली नोट दिल्ली, यूपी व बिहार में सप्लाई करता था। वे अब तक दिल्ली, यूपी व हरियाणा में 70 से 80 लाख रुपये कीमत के नकली नोट सप्लाई कर चुके हैं। वह नकली नोट ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था।