{"_id":"6195664efc26db418a0e8dce","slug":"fake-ips-officer-arrested-ashram-news-noi616399781","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले में मानसिंह रोड स्थित संवेदनशील सरकारी कार्यालय में फर्जी आईपीएस अधिकारी के पहुंचने का मामला सामने आया है। पूछताछ में संदेह हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया गया। खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने फर्जी आईपीएस अधिकारी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रदीप शर्मा के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर के सलेमपुर का रहने वाला है। आरोपी ने स्नातक कर रखी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदीप शर्मा मंगलवार को मानसिंह रोड स्थित एक संवेदनशील सरकारी कार्यालय में पहुंच गया। वह अंदर जाने के लिए वह तैनात अधिकारियों को हड़काने लगा। अधिकारियों को संदेह हुआ तो उसने अपना परिचय पत्र दिखाया। अधिकारियों को ज्यादा संदेह हुआ तो तुगलक रोड थाना पुलिस को सूचना दी गई।
तुगलक रोड थाना पुलिस ने पहचान बदलने का मामला दर्ज कर आरोपी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह सरकारी कार्यालय क्यों आया था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि वह फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लाइजनिंग के अलावा ठगी भी करता था। पुलिस जांच कर रही है आरोपी अभी तक कितने लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस अधिकारी इसे सरकारी कार्यालय की सुरक्षा में सेंध मान रहे हैं। पुलिस ने उसके पास से आईपीएस अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र व अन्य सामान बरामद किया है।