फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah said, Kejriwal should sit on dharna in Shaheen Bagh

दिल्ली विधानसभा चुनावः अमित शाह बोले, केजरीवाल को शाहीन बाग में धरने पर बैठ जाना चाहिए

Thu, 30 Jan 2020 05:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah said, Kejriwal should sit on dharna in Shaheen Bagh
नुक्कड़ सभा में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के दौरान केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शाहीन बाग में धरने पर बैठ जाना चाहिए। क्योंकि, शाहीन बाग के साथ खड़े होने की बात करने वालों की बात शाहीन बाग के लोग ही सुनेंगे। फिर दिल्ली की जनता उन्हें अपना फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन


अमित शाह ने बिजवासन और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों का एक वोट ये तय करेगा कि वो शाहीन बाग के साथ हैं या देश विरोधी ताकतों को जेल भेजने वाली सरकार के साथ। केजरीवाल की पोल खुल जाती है तो कहते हैं कि भाजपा वाले दिल्ली का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस और आप ने देश को गुमराह कर हिंसा भड़काई।
विज्ञापन


देशद्रोहियों का साथ दे रहे हैं सीएम : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कृष्णा नगर, शाहदरा व पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो संविधान की रक्षा नहीं कर रहे बल्कि देशद्रोहियों का साथ दे रहे हैं, जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा। वहीं, सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि कमाल के मुख्यमंत्री हैं केजरीवाल। खुद दिल्ली के लिए एक काम नहीं किया और कहते हैं भाजपा झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आप के झूठ से दिल्ली हुई परिचित : ठाकुर

देवली, बदरपुर और तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नुक्कड़ सभा की। कहा कि जनता आम आदमी पार्टी के झूठ से परिचित हो गई है। तिलकनगर में नुक्कड़ सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले पांच सालों तक केवल झूठ की सरकार चलाई है। शाहीनबाग के मास्टर माइंड और देश के टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा रखने वाले शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। अब केजरीवाल लोगों को रास्ता जाम के कारण होने वाली परेशानी से मुक्ति दिलाएं।

देशद्रोहियों की बात करने वालों को काल कोठरियों में डालेंगे : शिवराज
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मटियाला विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि शरजील जैसे लोगों का साथ देने वाले, देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वाले लोग काल कोठरियों में डाल दिया जाएगा। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यौन शोषण के कारण आत्महत्या करने वाली आप की पीड़िता को लेकर निशाना साधा। कहा कि सरस्वती पूजा के दिन इतना बड़ा झूठ मुख्यमंत्री ने क्यों बोला? केजरीवाल ने पीड़िता को फैसला करने के लिए क्यों बोला?

आप के मंत्री तो अफसरों से ही मारपीट करते हैं : खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुंडका व तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा में कहा कि पानी के मामले में कभी भी हरियाणा ने दिल्ली का साथ नहीं छोड़ा। सरकार का काम होता है नीतियां बनाना और अधिकारियों का उसे लागू करना, लेकिन आप के मंत्री तो अधिकारियों से ही मारपीट करते हैं।

पुरी, गडकरी और रूपाणी ने भी छोड़े सियासी तीर
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देवली विधानसभा में कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल के समर्थक आजाद देश में आजादी मांग रहे हैं और इधर भाजपा कच्ची कॉलोनियों के निवासियों को घरों का मालिकाना हक देने में जुटी है। सीलमपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सीएए पर भ्रम फैलाकर दिल्ली के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। परिवहन मंत्रालय ने 70 हजार करोड़ का दिल्ली में कार्य किया है। सदर बाजार विधानसभा में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि केजरीवाल सरकार से अब दिल्ली के लोगों का मोह भंग हो चुका है। आप और कांग्रेस के लिए वोट बैंक की राजनीति देश की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed