{"_id":"6b06f002226e9507a00aafb5","slug":"three-night-shelters-in-old-delhi-will-be-upgraded-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164758-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली के तीन नाइट शेल्टर होंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली के तीन नाइट शेल्टर होंगे दुरुस्त
विज्ञापन
शौचालय, दरवाजों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की होगी मरम्मत, मजदूरों और बेघर लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सर्दी बढ़ने से पहले पुरानी दिल्ली के तीन नाइट शेल्टरों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी। मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के कुंडेवाला, शंकर गली और दिल्ली गेट स्थित आश्रय स्थलों में शौचालय की फिटिंग, दरवाजों और अन्य जरूरी सुविधाओं की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही, आवश्यक नए उपकरण और साजो-सामान भी लगाए जाएंगे। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की ओर से तीनों कार्यों पर करीब 27.20 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।
कुंडेवाला नाइट शेल्टर (कोड 53) में सैनिटरी फिटिंग, दरवाजों और अन्य जरूरी सिविल कार्यों की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर करीब 9.6 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, ओपन एयर थिएटर, शंकर गली स्थित नाइट शेल्टर (कोड 49) में भी इसी तरह के मरम्मत कार्य होंगे। इसके लिए करीब 9.8 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।
मटिया महल क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित नाइट शेल्टर (कोड 1) में शौचालय की फिटिंग, दरवाजों और अन्य जरूरी सिविल कार्यों को दुरुस्त किया जाएगा। इस काम पर करीब 9.7 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इन आश्रय स्थलों में बड़ी संख्या में बेघर लोग और दिहाड़ी मजदूर रात गुजारते हैं। जीबी पंत और एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए भी ये केंद्र सर्दियों में काफी मददगार साबित होते हैं। पुरानी दिल्ली के बाजारों में काम करने वाले कई मजदूरों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के पास स्थायी ठिकाना नहीं है। ऐसे में मरम्मत के बाद उन्हें सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं वाला आश्रय मिलने की उम्मीद है।