{"_id":"5de5745b8ebc3e549f3496bf","slug":"divyang-will-celebrate-black-day-today-ashram-news-noi476686974","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग आज मनाएंगे काला दिवस, बोले कई अधिकारी मिले लेकिन किया कुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग आज मनाएंगे काला दिवस, बोले कई अधिकारी मिले लेकिन किया कुछ नहीं
Tue, 03 Dec 2019 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
धरने पर दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नियुक्ति की मांग पर अड़े दिव्यांग छठे दिन भी सोमवार को मंडी हाउस चौराहे पर धरना पर बैठे रहे। इस दौरान सरकार और रेलवे बोर्ड की बेरुखी पर रोष जताते हुए दिव्यांगों ने उनके खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
दिव्यांगों ने मंगलवार को अंतराराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को इस बार ब्लैक डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान दिव्यांग काला बिल्ला और पट्टी लगाकर अपनी मांगों पर सरकार के रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
दिव्यांगों ने रेलवे बोर्ड और मंत्रालय पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार इस मामले में शिकायत की गई लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला। दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि रेलवे ग्रेड डी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई।
विज्ञापन
दिव्यांगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर जब तक सुनवाई नहीं होती, उनके विरोध का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले दिनों के दौरान रेलवे के कुछ अधिकारी, दिव्यांगों से मुलाकात के लिए पहुंचे लेकिन इनमें से कोई भी फैसला लेने में सक्षम नहीं था।