फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Woman arrested for killing live-in partner's child

Delhi : लिव इन पार्टनर के बच्चे की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, बिस्तर के बक्से में छिपाई थी मासूम की लाश

Wed, 16 Aug 2023 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 01:49 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि रणहौला की पूजा कुमारी ने बच्चे को मारकर उसका शव बेड बॉक्स में छिपा दिया था। 
 

विज्ञापन
Delhi: Woman arrested for killing live-in partner's child
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लिव इन पार्टनर के 11 साल के बच्चे की कथित रूप से हत्या करने वाली एक महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रणहौला की पूजा कुमारी ने बच्चे को मारकर उसका शव बेड बॉक्स में छिपा दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उसने 10 अगस्त को बच्चे की इसलिए जान ले ली क्योंकि उसका लिव इन पार्टनर बच्चे के कारण अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे रहा था। महिला ने बच्चे की हत्या तब की जब वह रात को घर में सो रहा था। 
विज्ञापन


मृत बच्चे की शिनाख्त दिव्यांश के रूप में हुई है। वह पिता जितेंद्र और मां नीलू के साथ इंद्रपुरी के ई ब्लॉक में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे बीएलके अस्पताल से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे  में ले लिया। गर्दन पर घोटे जाने का निशान था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती है। पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह कार्यालय से घर पहुंची। घर में बेटा दिव्यांश नहीं था। उन्हें लगा कि वह डांस कक्षा में गया है। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसने तलाश शुरू की। डांस कक्षा में पूछे जाने पर पता चला कि बेटा कक्षा में नहीं आया है। उसके बाद पति को जानकारी दी। उसके बाद मां ने घर में एक बार फिर बेटे की तलाश शुरू की। इस दौरान उसने बेड का एक हिस्सा उठा हुआ देखा। उसे खोलने पर दिव्यांश बॉक्स में अचेत अवस्था में मिला। वह पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


बच्चे की मां ने पति की एक महिला मित्र पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि वह मनमुटाव की वजह से अपने पति से अलग रह रही है। पति की एक महिला मित्र का उसके घर आना जाना है। इस वजह से कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। उसने महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी महिला के बच्चे के घर आने के सबूत मिले हैं। पुलिस को आशंका थी कि महिला ने ही बच्चे की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed