फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi There is a huge crowd in the markets before Diwali violation of Corona rules

दिल्ली: दीवाली से पहले बाजारों में जमकर हो रही भीड़, हो रहा कोरोना नियमों का उल्लंघन

Wed, 03 Nov 2021 02:40 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 03 Nov 2021 02:40 PM IST
सार

दिल्ली में दीवाली से पहले प्रमुख बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। बुधवार सुबह पहाड़गंज के बाजार में डराने वाली भारी भीड़ देखी गई। यहां सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही है। कोरोना महामारी के मामले कम होने के बाद लोग लापरवाही करने लगे हैं।

विज्ञापन
Delhi There is a huge crowd in the markets before Diwali violation of Corona rules
पहाड़गंज में बुधवार सुबह भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

दीवाली और अन्य त्योहारों के बीच बाजारों में जमकर भीड़ हो रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इस बीच लोग कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में दीवाली से पहले प्रमुख बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। बुधवार सुबह पहाड़गंज के बाजार में डराने वाली भारी भीड़ देखी गई। यहां सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही है। कोरोना महामारी के मामले कम होने के बाद लोग लापरवाही करने लगे हैं। बाजारों में खरीदारी करने आए लोग कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। वे ना शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बाजारों में दीवाली की खरीदारी करते समय कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोग बाजार में कोरोना से बचाव किए बिना जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील करते हुए याद दिलाया कि पिछले साल इसी समय लोग बाहर निकलकर शॉपिंग कर रहे थे, जिसके बाद हालात बिगड़े। इस बार कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed