फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Increased security at all three borders monitoring by drone

दिल्लीः तीनों सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा, ड्रोन से रखी जा रही है नजर

Sun, 31 Jan 2021 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Jan 2021 06:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Increased security at all three borders monitoring by drone
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई

सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को हुए बवाल और नई दिल्ली के अतिसुरक्षित इलाके में स्थित इस्राइली दूतावास पर धमाके के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी है और प्रदर्शन स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही धरनास्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। आस पास के इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मी लगातार वीडियोग्राफी कर रहे हैं।

विज्ञापन


परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त पुलिस को अपने इलाके में स्थित बॉर्डर पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए कहा गया है और हरेक दो घंटे पर बॉर्डर के हालात के बारे में आला पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिंघु बॉर्डर के हालात को देखते हुए वहां अद्र्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गयी है। अतिरिक्त 20 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। वहां पहले से अद्र्धसैनिक बल की पांच कंपनियां तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन किलोमीटर तक पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बना दिया है। बेरीकेड लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और प्रदर्शन स्थल तक जाने की अनुमति किसी को नहीं है। हरियाणा की ओर से आने वाले किसी भी शख्स की पूरी जांच पड़ताल के बाद दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वहीं इलाके में इंटरनेट की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गयी है।

इसी तरह से टिकरी बॉर्डर पर भी अद्र्धसैनिकल बलों की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है। वहां अद्र्धसैनिक बल की 8 अतिरिक्त कंपनियां तैनात किया गया है। आला अधिकारी हालात पर पूरी तरह से नजर रख रहे हैं। सभी बॉर्डरों पर लगातार वीडियोग्राफी करवायी जा रही है। बीच बीच में ड्रोन उड़ाकर आस पास के इलाके के हालातों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सभी बॉर्डरों पर विशेष नजर रखी जा रही है।


दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ रही किसानों की संख्या
दिल्ली बॉर्डर पर धरनास्थलों पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंजाब और हरियाणा दोनों प्रदेशों के कई जिलों में किसानों से धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की गई। किसानों ने 30 जनवरी को सद्भावना दिवस के रूप में मनाकर उपवास रखा। पटियाला में किसानों ने जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रुकवा कर समर्थन की मांग की।

वहीं फतेहाबाद से दो किसानों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया। दूसरी ओर पंजाब में भाजपा नेताओं का किसानों द्वारा विरोध जारी है।

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर किसानों की संख्या करीब 35 हजार तक पहुंच गई है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर भी किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दलाल खाप चौरासी और अहलावत खाप के किसान भी शनिवार को धरनास्थल पहुंचे। इधर, झज्जर में डीघल टोल को किसानों ने एक बार फिर वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया।


वहीं बिरोहड़ गांव में बारहा खाप की पंचायत में रविवार से तीन दिन तक निरंतर 40 से 50 गाड़ियां लेकर टीकरी बॉर्डर पर जाने का निर्णय लिया गया। रेवाड़ी में खेड़ा बॉर्डर पर धरनारत किसानों का हटाने के लिए कल महापंचायत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed