{"_id":"61bf543245b0fe712443e3bb","slug":"delhi-new-cases-of-corona-reached-three-digits-after-six-months-107-patients-found-ashram-news-noi6222442169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : छह महीने बाद तीन अंकों में पहुंचे कोरोना के नए मामले, 107 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : छह महीने बाद तीन अंकों में पहुंचे कोरोना के नए मामले, 107 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को करीब छह माह बाद नए केस तीन अंकों में पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 107 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, 50 रोगी स्वस्थ हो गए। इससे पहले 25 जून को 115 मरीज मिले थे। दिल्ली में इस समय संक्रमण दर 0.17 फीसदी पर बनी हुई है। बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 157 हो गई है।
राजधानी में अब तक कुल 14,42,197 मरीज संक्रमित हुए हैं। इनमें से 14,16,556 स्वस्थ हो गए, जबकि 25,101 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 540 हो गए हैं। इनमें 208 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं और 225 होम आइसोलेशन में हैं।
बीते 24 घंटे में दिल्ली में 61,905 जांच की गईं। इनमें आरटी-पीसीआर माध्यम से 57,435 और रैपिड एंटीजन से 4,470 टेस्ट हुए हैं। राजधानी में अभी तक कुल 3,20,03,931 जांच हो चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 1,23,719 लोगों का टीकाकरण्रा किया गया। इनमें से 38,970 ने पहली डोज और 84,749 ने दूसरी खुराक ली है।