फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Assistant manager arrested for embezzlement of 13.65 crores

दिल्ली : 13.65 करोड़ के गबन में सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, नेट बैंकिंग से दिया ठगी को अंजाम

Wed, 10 Nov 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 05:57 AM IST
सार

आरोपी ने फर्जी बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर कंपनी के नेट बैंकिंग की सुविधा ले ली और वास्तविक विक्रेताओं से मिलते-जुलते वेंडरों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर ठगी की।

विज्ञापन
Delhi: Assistant manager arrested for embezzlement of 13.65 crores
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने 13.65 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में एक कंपनी के सहायक प्रबंधक (लेखा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर कंपनी के नेट बैंकिंग की सुविधा ले ली और वास्तविक विक्रेताओं से मिलते-जुलते वेंडरों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर ठगी की। गबन की राशि को आरोपी ने सैलून और रिहायशी मकानों में लगाया। पुलिस ने उसके ग्रेटर नोएडा के दो फ्लैट और दो दुकानों के दस्तावेज के अलावा हुंडई क्रेटा और मारुति सियाज कार जब्त की है।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रेष्ठ विहार निवासी शुभम सक्सेना(33) के रूप में हुई है। वर्ष 2021 को एल्डेको ग्रुप ऑफ कंपनी ने अपने सहायक प्रबंधक (लेखा) शुभम सक्सेना पर कंपनी के करोड़ों रुपयों के गबन की शिकायत की। इसमें बताया कि आरोपी ने फर्जी फर्मों के खातों के माध्यम से पैसों को व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर किया। 
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि धोखाधड़ी का पता अगस्त में चला जब एक फर्म को दो बार भुगतान हो गया है। गड़बड़ी को देखते हुए कंपनी ने आंतरिक जांच करवाई। इसमें पता चला कि शुभम सक्सेना ने कंपनी के वास्तविक विक्रेता कंपनियों के नाम से मिलते जुलते कंपनियों के नाम से फर्जी खाता खोला और उनमें पैसे ट्रांसफर कर दिए। फर्जी बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर आरोपी ने कंपनी की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता कंपनी के साथ साथ अन्य कंपनियों के बैंक खातों की जांच की। इस दौरान पता चला कि 13.65 करोड़ रुपये इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर किए गए हैं, जो आरोपी के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर रजिस्टर है। आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने पर पता चला कि वह वर्ष 2009 से कंपनी के लेखा विभाग में कार्यरत था। वर्तमान में वह सहायक प्रबंधक(लेखा) के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed