{"_id":"5ccb7124bdec22074d53ab82","slug":"41556836644-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले स्कूल मालिक की रहस्मय हालात में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्ले स्कूल मालिक की रहस्मय हालात में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्ले स्कूल मालिक की रहस्यमय हालात में मौत
वारदात के समय पत्नी और बच्चे गए थे बाहर, गले पर मिले चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में बुधवार शाम एक प्ले स्कूल संचालक की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुबोध जैन (42) के रूप में हुई है। वारदात के समय उनकी पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे। पुलिस को मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुबोध परिवार के साथ पहला पुश्ता, न्यू उस्मानपुर इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। घर के भूतल पर सुबोध प्ले स्कूल चलाते थे। बुधवार शाम के समय वह घर पर मौजूद थे। उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर किसी काम से बाहर चली गई। देर शाम को जब वह घर पर पहुंची तो पति फर्श पर पड़े थे और गर्दन पर चोट के निशान थे। फौरन सुबोध को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से ही पुलिस को मामले की सूचना मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबोध की मौत कैसे हुई फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है। पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।