फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पत्नी ने भाईयों व जीजा के साथ मिलकर किया पति पर जानलेवा हमला

पत्नी ने भाईयों व जीजा के साथ मिलकर किया पति पर जानलेवा हमला

Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने भाईयों व जीजा के साथ मिलकर किया पति पर जानलेवा हमला
फर्रुखाबाद, यूपी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कोर्ट से लौट रहे पति पर धारदार हथियार से हमला

पत्नी सहित उसके भाइयों और जीजा पर अगवा करने का भी आरोप
पीड़ित ने किया था प्रेम विवाह, तलाक का मामला कोर्ट में है विचाराधीन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जगतपुरी इलाके में पत्नी ने भाइयों और जीजा के साथ मिलकर तलाक के मामले की सुनवाई से लौट रहे पति को अगवा कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पीड़ित जयप्रकाश (30) को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मूलरूप से फर्रुखाबाद, यूपी का रहने वाला जय प्रकाश सराय काले खां इलाके में रहता है और दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में नौकरी करता है। 22 नवंबर 2016 को जय प्रकाश ने बीना से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़की के परिजन नाराज थे। लगातार जय प्रकाश को जान से मारने की धमकी देकर बीना को छोड़ने के लिए कहते थे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। तंग आकर जय प्रकाश ने बीना को तलाक देने का फैसला किया। मामला कड़कड़डूमा कोर्ट में पहुंचा। बुधवार को कोर्ट में मामले की आखिरी तारीख थी। सुनवाई के बाद दोपहर के समय जय प्रकाश तारीख से वापस घर के लिए निकला। जगतपुरी बस स्टैंड पर वह बस का इंतजार कर रहा था कि बीना, उसके दो भाई व जीजा अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए । आरोप है कि उन्होंने जय प्रकाश को वैगनआर कार में अगवा कर लिया। बाद में कार में बिठाकर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी उसे कार से फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed