फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चालक को जान से मारने की धमकी देकर ईको स्पोर्टस कार लूटी

चालक को जान से मारने की धमकी देकर ईको स्पोर्टस कार लूटी

Tue, 18 Dec 2018 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
चालक को जान से मारने की धमकी देकर ईको स्पोर्टस कार लूटी
चालक को धमकी देकर स्पोर्ट्स कार लूटी
विज्ञापन

- कार को जोधपुर से दिल्ली पहुंचाने आ रहा था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मियांवाली नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चालक को गोली मरने की धमकी देकर उसकी ईको स्पोर्ट्स कार लूट ली। चालक कार को जोधपुर से दिल्ली पहुंचाने के लिए आ रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

चालक शौकत खान(40) सपरिवार जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। जोधपुर के रहने वाले सोहेल खान ने रविवार को उसे एक ईको स्पोर्ट्स कार दिल्ली में राज नाम के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिया था। मियांवाली इलाके में स्थित रेडीसन ब्लू होटल के पास शौकत कार को सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान रात में एक बाइक उसकी कार के पास आकर रुकी। उसपर तीन युवक सवार थे। दो युवक उसके पास आये। एक बदमाश ने उसकी कनपटी में पिस्टल लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरा सहमा शौकत कार से नीचे उतर गया। उसके बाद बदमाश उसकी कार को लेकर पीरागढ़ी की ओर भाग गए। बाइक सवार बदमाश भी कार के पीछे भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed