फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: government taking passport of foreign travelers at airport, releasing after screening

कोरोना अलर्टः विदेश से आने वाले भारतीयों के एयरपोर्ट पर जब्त हो रहे पासपोर्ट, यात्रियों का हंगामा

Thu, 19 Mar 2020 03:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो डिजिटल ब्यूरो/अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो/अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: government taking passport of foreign travelers at airport, releasing after screening
Passport of India - फोटो : Passport of India

विज्ञापन

कोरोनावायरस को लेकर सरकार की सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों का पासपोर्ट जब्त किया जा रहा है। इसकी वजह कोरोना की जांच है। कई लोग विदेश से जांच रिपोर्ट साथ लाते हैं। आव्रजन अधिकारी जब यहां पर उनकी जांच करते हैं तो वे एतराज करने लगते हैं।

वे विदेशी जांच रिपोर्ट दिखाकर बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। उस रिपोर्ट की जांच का सत्यापन परखा जाता है। इसमें कुछ देरी होती है, बस इसी वजह से यात्री आपा खोने लगते हैं। आईजीआई के तीन नंबर टर्मिनल पर यात्रियों, आव्रजन अधिकारी व सीआईएसएफ के बीच खूब बहसबाजी और कहासुनी हो रही है।

विज्ञापन


टर्मिनल-3 पर आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सभी यात्रियों की अब दोहरी जांच हो रही है। हवाई अड्डे पर पहले मेडिकल स्टाफ उनकी जांच करता है और उसके बाद आव्रजन अधिकारी उनकी हवाई यात्रा शुरू करने से पहले जारी वह जांच रिपोर्ट जांचते हैं और पता लगाते हैं कि वे किसी सरकारी या विश्वसनीय संस्था की तरफ से जारी की गई हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पिछले दिनों कई केस ऐसे देखने को मिले थे, जिनमें रिपोर्ट जारी करने वाली विदेशी एजेंसी पर सवाल खड़े हुए थे। उस रिपोर्ट में सम्बंधित यात्री की मेडिकल केस हिस्ट्री होती है। सीआईएसएफ के सूत्रों का कहना है कि कई यात्री एयरपोर्ट से जबरन बाहर निकलने का प्रयास करते हैं, जब उनसे जांच में सहयोग की अपील की जाती है तो वे आपा खोने लगते हैं।

आव्रजन अधिकारियों से बहस करने के बाद वे हमारे पास आते हैं। कहते हैं कि हमारा पासपोर्ट दिलाएं। कोरोना वायरस को लेकर सरकार के सख्त निर्देश हैं कि बिना सम्पूर्ण जांच के किसी भी यात्री को हवाईअड्डे से बाहर न जाने दिया जाए।

यही वजह है कि जांच पूरी होने तक यात्रियों का पासपोर्ट जमा करा लिया जाता है। इसमें विदेशी और भारतीय मूल, दोनों शामिल हैं। हालांकि सभी परीक्षण पूरे होने के बाद पासपोर्ट लौटा दिया जाता है।

गौरतलब है कि बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि विदेश से आने वाले भारतीयों का पासपोर्ट एयरपोर्ट पर ही जब्त कर लिया जाए।

इसके तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरपोर्ट प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस प्रभावित देशों से भारत आ रहे यात्रियों की गंभीरता से स्क्रीनिंग की जाए। इसके बाद ही यात्री इमिग्रेशन काउंटर तक पहुंच सकते हैं।



यहां पर यात्रियों को पासपोर्ट के साथ सेल्फ रिपोर्टिंग फार्म भरकर देना होगा। पूरी जांच के बाद पासपोर्ट सुरक्षा के लिए बनाई गई टीम के लीडर को सौंप दिया जाएगा। उसके बाद यात्रियों को कोरोना की पूरी जांच करानी होगी। इस दौरान उनका पासपोर्ट चीफ मेडिकल ऑफिसर को सौंप दिया जाएगा।

जांच के दौरान जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देंगे उन्हें उपचार के लिए भेजा जाएगा। जिनकी स्थिति बेहतर होगी उन्हें होम क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा। पुष्टि होने के बाद पासपोर्ट के साथ घर जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed