फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona, health

दिल्लीः कोरोना से दो और संक्रमित, पेटीएम कर्मचारी को मिली छुट्टी

Thu, 19 Mar 2020 06:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
corona, health
वीरान हैं बाजार - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से संक्रमित जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी को बुधवार को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें 14 दिन तक घर पर आराम करने की सलाह दी है। इसके अलावा दो और नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिन्हें सफदरजंग में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये दोनों ही मरीज छावला स्थित आईटीबीपी कैंप में थे। इनमें से एक विदेशी नागरिक है, जबकि दूसरे मरीज की जानकारी हासिल की जा रही है। दिल्ली में अब तक कोरोना से संक्रमित 10 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से तीन ठीक होकर घर जा चुके हैं। इनमें से एक मयूर विहार, पेटीएम कर्मचारी और तीसरा उत्तम नगर निवासी है। ये तीनों मरीज दिल्ली के पहले तीन कोरोना संक्रमित थे। इसके अलावा एक महिला मरीज की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


मार्च के पहले सप्ताह में पेटीएम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया था। इसके बाद पेटीएम कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के दो ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश जारी कर दिए थे। ये मरीज दिल्ली के जनकपुरी इलाके में रहता है और गुरुग्राम स्थित पेटीएम कंपनी के कार्यालय में नौकरी करता है। ये हाल ही में इटली से लौटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को मिले दो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 133 लोगों की पहचान की गई, जिनके सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है। इनके अलावा विदेशों से आने वाले 58 लोग इस समय विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके सैंपल लिए जा रहे हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली सरकार ने एक मेडिकल टीम को तैनात कर दिया है। अभी तक 1,91,653 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। बुधवार को कोरोना प्रभावित देशों से लौटकर आए 5323 यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा दिल्ली कैट्स के पास 69 और राज्य कंट्रोल रुम में अब तक 284 फोन कॉल दर्ज की जा चुकी हैं।
 

दिल्ली सरकार ने छह अस्पतालों को बनाया केंद्र

दिल्ली सरकार ने राजधानी के छह अस्पतालों को कोरोना वायरस केंद्र बनाया है। इन अस्पतालों में सैंपल लेने के अलावा आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। इनमें ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, लोकनायक अस्पताल, डीडीयू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जीटीबी और जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं।

सफदरजंग में 32 मरीज भर्ती, 14 संक्रमित
सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात तक उनके यहां कुल 32 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से 14 संक्रमित मरीज हैं। वहीं, तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अभी 15 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। लोकनायक अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की संख्या 9 से बढ़कर 15 हो गई है। देर रात छह संदिग्ध मरीजों को आरएमएल से उनके यहां भेजा है। इनके अलावा 13 संदिग्ध मरीज आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं।
एक नजर में :
. दिल्ली में अब तक संक्रमित मरीज 10
. दिल्ली में फिलहाल संदिग्ध मरीज भर्ती 60
. दिल्ली में अब तक एक संक्रमित महिला की मौत
. दिल्ली में अब तक एक विदेशी नागरिक भी संक्रमित
. दिल्ली में 6 और अस्पतालों में एकत्रित हो सकेंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed