{"_id":"62312f0b78a3dd20470b73c5","slug":"conversion-raped-for-eight-months-on-the-pretext-of-marriage-police-filed-a-case-against-accused-anees-on-the-victim-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी बात : शादी का झांसा देकर आठ महीने तक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी इल्जाम, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदी बात : शादी का झांसा देकर आठ महीने तक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी इल्जाम, आरोपी फरार
Wed, 16 Mar 2022 05:57 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 05:57 AM IST
सार
मूल रूप से हापुड़ निवासी महिला ने गुलावठी थाने में तीन दिन पूर्व तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया। करीब आठ माह पूर्व उसकी मुलाकात दिल्ली में एक युवक से हुई।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली निवासी महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मूल रूप से हापुड़ निवासी महिला ने गुलावठी थाने में तीन दिन पूर्व तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया। करीब आठ माह पूर्व उसकी मुलाकात दिल्ली में एक युवक से हुई। आरोपी ने उस दौरान अपनी धार्मिक पहचान छिपा ली थी। देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम हो गया। शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ गुलावठी ले आया। दोनों एक किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
युवक आठ माह तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय बाद युवक के गैर समुदाय का होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उसके खिलाफ अक्सर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था।
विज्ञापन
शादी का दबाव बनाने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी अनीस के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।