फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Complaint registered against actor-comedian Vir Das at Tilak Marg Police Station allegedly using derogatory language against nation

दिल्ली: अभिनेता वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज, अमेरिका में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र विरोधी भाषा का किया इस्तेमाल

Wed, 17 Nov 2021 10:38 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 10:38 AM IST
सार

अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता वीर दास राष्ट्र के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के संबंध ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन
Complaint registered against actor-comedian Vir Das at Tilak Marg Police Station allegedly using derogatory language against nation
अभिनेता वीर दास। - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ शिकायत दी गई है। वायरल वीडियो के संबंध में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन




अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता वीर दास राष्ट्र के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के संबंध ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान वीर दास ने 'टू इंडियाज' नाम की एक कविता पढ़ी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें देश-विरोधी कहा जा रहा है। वीर दास ने अपनी इस कविता में कहा, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां एक्यूआई 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।' 

वीर दास के स्टैंडअप कॉमेडी शोज दुनिया भर में खासी लोकप्रियता रखते हैं। वह कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने ‘गो गोवा गॉन’, ‘बदमाश कंपनी’, कंगना रणौत के साथ रिवॉल्वर रानी, डेली बेली जैसी फिल्में की हैं। वीर दास का जन्म 31 मई 1979 को देहरादून में हुआ था। 42 साल के वीर दास ने 2014 में शिवानी माथुर से शादी की। ये शादी श्रीलंका में बेहद निजी समारोह में हुई थी। वीर दास नेटफ्लिक्स के कॉमेडी स्पेशल, एब्रॉड अंडरस्टैंडिंग को साइन करके वाले पहले भारतीय हैं। वीर दास को अंतरराष्ट्रीय स्टर पर काफी लोकप्रियता हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed