फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash between two groups in Dayalpur of east delhi

दिल्लीः दयालपुर में दो पक्षों में बवाल के बाद उपद्रवियों ने कई वाहन फूंके, पुलिस पर आरोप

Mon, 24 Feb 2020 05:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Dayalpur of east delhi
इलाके में पथराव और आगजनी - फोटो : अमर उजाला

दयालपुर इलाके में रविवार देर शाम मामूली कहासुनी पर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बवाल के दौरान एक कार और तीन ऑटो में आग लगा दी गई। साथ ही, कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपद्रव की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई थी। इसके बावजूद काफी कम संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उपद्रवियों की भारी संख्या के कारण वे एक किनारे खड़े होकर मूकदर्शक बने सब देखते रहे। कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दयालपुर निवासी राकेश गुर्जर का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान किसी ने राकेश गुर्जर की कार को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और दोनों तरह से पत्थरबाजी शुरू हो गई। राकेश गुर्जर पक्ष के लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष ने तीन ऑटो में भी आग लगा दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों का कहना है कि इसके बाद उपद्रवियों ने घंटों तक मनमानी की और दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिसकर्मी पहुंच गए, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी।

लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास नहीं किया और मूकदर्शक बनी खड़ी रही। हालात बेकाबू होने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आंसु गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।


उधर, संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार का कहना है कि मौजपुर में पथराव होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गाड़ियों में आग लगाने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed