{"_id":"5e5920ad8ebc3ef3af498997","slug":"bjp-it-cell-head-criticize-delhi-cm-arvind-kejriwal-over-delhi-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय बोले- वेल डन, केजरीवाल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय बोले- वेल डन, केजरीवाल!
Fri, 28 Feb 2020 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 28 Feb 2020 07:46 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने दंगा पीड़ितों को रहने के लिए अस्थाई आवास उपलब्ध कराया है। जहां दंगा पीड़ितों को आवास के साथ-साथ भोजन-दवाएं इत्यादि भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
BJP IT Cell Head Amit Malviya
- फोटो : Social Media
विस्तार
नागरिकता कानून पर शुरू हुई शर्मनाक बयानबाजी से उपजे दंगों ने अब तक 42 लोगों की जान ले ली है, लेकिन इस पर आपत्तिजनक बयानों का सिलसिला अभी भी रुका नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मा्लवीय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को दूसरा कश्मीर बना दिया। अब यहां लोग विस्थापितों की तरह टेंटों और रैन बसेरों में रहेंगे।
विज्ञापन
Well done, Kejriwal! You have made Delhi another Kashmir where people have to now live in Rain Baseras and tents. Shame! https://t.co/My8l4ZkrsT
विज्ञापन
मालवीय की यह टिप्पणी दिल्ली सरकार के उस कदम के बाद सामने आई है, जिसमें सरकार ने दंगा पीड़ितों को रहने के लिए अस्थाई आवास उपलब्ध कराया है। वहां दंगा पीड़ितों को आवास के साथ-साथ भोजन-दवाएं इत्यादि भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इसके पहले भी अमित मालवीय ने ट्वीट किया और दिल्ली दंगों के लिए एक समुदाय विशेष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा है कि नागरिकता कानून के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शनों के दौरान भारत विरोधी बयानबाजी की जाने लगी। इसका परिणाम बेकसूर लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
आगे बढ़ते हुए अमित मालवीय ने कहा है कि यह और कुछ नहीं बल्कि भारत के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध है और इसका मकसद भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षति पहुंचाना है।