{"_id":"6a8ce55131eeaca9fe031566","slug":"bjp-councilors-anger-in-mcd-house-officials-accused-of-not-taking-their-concerns-seriously-aap-takes-a-dig-in-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD सदन में BJP पार्षदों का गुस्सा: अधिकारियों पर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप, आप ने ली चुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD सदन में BJP पार्षदों का गुस्सा: अधिकारियों पर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप, आप ने ली चुटकी
Tue, 25 Aug 2026 06:36 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:36 AM IST
सार
एमसीडी सदन की बैठक में सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और कई मामलों में उन्हें तवज्जो तक नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
एमसीडी सदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी सदन की बैठक में सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और कई मामलों में उन्हें तवज्जो तक नहीं दी जा रही है। भाजपा पार्षदों की नाराजगी पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने चुटकी लेते हुए इसे भाजपा और अधिकारियों के बीच बढ़ती दूरी का संकेत बताया।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए लगाए गए अल्पकालिक प्रश्न का उत्तर उपलब्ध नहीं कराने और संबंधित विभाग के अधिकारी के सदन में मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सदन की बैठक शुरू होने से दो घंटे पहले तक अल्पकालिक प्रश्न के माध्यम से जानकारी मांगने का प्रावधान है। नेता सदन जयभगवान यादव ने भी निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक पहले प्रश्न भेज दिया था, इसके बावजूद जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं भाजपा के ही पार्षद नरेंद्र गिरसा ने प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारी पार्षदों को कोई तवज्जो नहीं देते और उनका व्यवहार उपेक्षापूर्ण रहता है। गिरसा ने कहा कि जिन पदों के लिए एमसीडी अधिकारी निर्धारित हैं, वहां भी प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद प्रीति ने भी अधिकारियों पर पार्षदों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने का आरोप लगाया। इसके अलावा कई भाजपा पार्षदों ने सफाई व्यवस्था और लावारिस पशुओं समेत अन्य स्थानीय मुद्दे उठाते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
सफाई और लावारिस पशुओं से जुड़े मुद्दे दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायकों ने भी उठाए थे। इसके बाद स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दोनों मामलों में कार्रवाई के लिए आयुक्त को पत्र लिखा था। इसके बावजूद सदन में भाजपा पार्षदों के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए जाने से एमसीडी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।