{"_id":"5e7e36178ebc3e76cc27b610","slug":"azadpur-fruit-market-closes-down-due-to-uncleanliness-ashram-news-noi501512283","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादपुर फल मार्केट बंद, बाजार में संतरा, अंगूर, मौसमी के भाव बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादपुर फल मार्केट बंद, बाजार में संतरा, अंगूर, मौसमी के भाव बढ़े
Sat, 28 Mar 2020 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Azadpur Mandi
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां चीन जानलेवा कोरोना वायरस से संतरे से पार पा गया वहीं दिल्ली में संतरा की आवक को ही मंडी से दूर कर दिया गया है। आजादपुर सब्जी मंडी में संतरा मंडी को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। ऑरेंज मर्चेंट्स एसोसिएशन ने व्यापारियों को एक पत्र लिखकर सूचना दी है कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रख ना तो कोई भी संतरा का ट्रक आएगा और ना ही जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के सुभाष खुराना ने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि अगली सूचना तक संतरा मंडी को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। मंडी में गंदगी के कारण मजदूरों से काम नहीं लिया जा सकता है। इस वजह से ना केवल संतरा बल्कि मौसमी, अनार समेत अन्य फल की मंडियों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर इस लॉक डाउन के कारण संतरा और अंगूर के भाव बढ़ गए हैं जबकि इस मौसम में इन दोनों फलो के भाव 30-50 रुपये प्रतिकिलो होते हैं जबकि इन दिनों इसके भाव 100-150 रुपये प्रति किलो है। सब्जियों के भाव भी आसमान पर हैं। भिंडी जहां 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है तो वहीं बैंगन 70 रुपये प्रति किलो और आलू 35-40 रुपये प्रति किलो।
विज्ञापन