{"_id":"5f638d098ebc3e78e97531cd","slug":"4432-infected-in-the-capital-3587-defeated-corona-ashram-news-noi5368433185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में 4432 संक्रमित, 3587 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में 4432 संक्रमित, 3587 ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए राजधानी में जांच का दायरा जितना अधिक बढ़ रहा है, उतने ही ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4432 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 38 मरीजों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 35 कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जिनकी संख्या अब 1670 हो गई है। बीते एक माह से प्रतिदिन औसतन 30 नए रेड जोन बनाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि 3587 लोगों ने कोरोना को मात दी।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गई है और 4877 लोग दम तोड़ चुके हैं। 1,98,103 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 84 फीसदी पर पहुंच गई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 31721 है। इनमें से 18038 होम आइसोलेशन में हैं। यानी, 57 फीसदी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। कोविड अस्पतालों में इस समय 6893 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 1915 और हेल्थ सेंटर में 443 मरीज हैं।
बीते 24 घंटे में 60014 जांच की गई और संक्रमण दर 7.38 फीसदी रही। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 124715 जांच हो रही हैं।
एक फीसदी से कम हुई मृत्युदर
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 10 दिनों की मृत्युदर 0.68 फीसदी है। अब संक्रमितों के मुकाबले कम लोगों की मौत हो रही है, जो राहत भरी खबर है।