{"_id":"5ead84b78ebc3e9082567caa","slug":"40-workers-were-going-to-bihar-hiding-in-a-truck-from-azadpur-mandi-police-arrested-the-driver41","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादपुर मंडी से ट्रक में छिपकर बिहार जा रहे थे 40 मजदूर, पकड़े गए, चालक और क्लीनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादपुर मंडी से ट्रक में छिपकर बिहार जा रहे थे 40 मजदूर, पकड़े गए, चालक और क्लीनर गिरफ्तार
Sun, 03 May 2020 05:44 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला।
गृह मंत्रालय ने भले ही अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए कह दिया हो, लेकिन यहां-वहां फंसे मजदूर किसी भी तरह जुगाड़ लगाकर अपने घरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। आजादपुर मंडी के सामने शुक्रवार रात को पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा।
विज्ञापन
ट्रक पर आवश्यक वस्तु लाने ले जाने का दिल्ली से बिहार का स्टिकर लगा हुआ था। ट्रक की पड़ताल की गई तो उसमें करीब 40 मजदूर मिले। सभी एक दूसरे से सटकर बैठे हुए थे। इन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में इन मजदूरों ने बताया कि ट्रक चालक ने सभी से मोटी रकम लेकर उनके घर बिहार छोड़ने का वादा किया था। पुलिस ने ट्रक चालक अरविंद उपाध्याय, उसके क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं ट्रक के मालिक मो. निहाल के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी मजदूरों को शेल्टर होम भेज दिया है। बता दें कि आजादपुर मंडी में कई कारोबारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में इन मजदूरों को भी क्वारंटीन किया जाना जरूरी था। महिंद्रा पार्क थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।